बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?


बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तय की गई है.

यह भर्ती राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से की जा रही है. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक उपलब्धियों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी.

कुल कितने पद भरे जाएंगे?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. विभिन्न विषयों के अनुसार पदों का वितरण आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है.

आवेदन के लिए पात्रता

शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार को यूजीसी-नेट (UGC NET) या सीएसआईआर-नेट (CSIR NET) परीक्षा उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है. 

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है. 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी.

See also  BHU Sarkari Naukri: भारत कला भवन में Group B, C पदों पर निकली Vacancy, जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आयोग निर्धारित समय से पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल पर अपडेट देखते रहें.

यह भी पढ़ें – यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन केवल समर्थ (Samarth) पोर्टल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखनी चाहिए. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें.

ये हैं जरूरी डेट्स

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है. इसके बाद 20 से 27 जुलाई 2026 के बीच वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. आयोग 29 जुलाई 2026 को मेरिट सूची जारी करेगा. अंतिम आवंटन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जबकि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें – पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET paper controversy: JP Nadda cited a Jammu and Kashmir paper leak, Omar Abdullah says the timeline tells a different story

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required