20 जुलाई तक आ सकता है Re- NEET UG रिजल्ट, MBBS एडमिशन और नया सत्र समय पर होगा शुरू


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • री-नीट यूजी परिणाम 20 जुलाई तक; नया सत्र समय पर.
  • पेपर लीक बाद 21 जून को पुनः परीक्षा हुई थी.
  • उत्तर पुस्तिकाओं, 10 हजार आपत्तियों का मूल्यांकन तेजी से.
  • परिणाम बाद एमबीबीएस, बीडीएस हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया होगी.

Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट इंतजार कर रहे लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संकेत दिया है कि री-नीट यूजी का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा. हालांकि एजेंसी ने अभी कोई तय तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही यह भी साफ किया गया है कि MBBS का नया शैक्षणिक सत्र तय समय पर ही शुरू होगा.

बताते चलें कि इस साल NEET UG की मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. अब सभी उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है.

तेजी से चल रहा है उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

एनटीए के अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट तय समय पर जारी करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है. एजेंसी सिर्फ कॉपियों की जांच ही नहीं कर रही, बल्कि प्रोविजनल आंसर-की पर छात्रों की तरफ से भेजी गई करीब 10 हजार आपत्तियों की भी एक-एक करके समीक्षा की जा रही है.

See also  University Of Manchester To Set Up First India Centre In Bengaluru | Education and Career News

हर आपत्ति के साथ दिए गए दस्तावेज और साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है. सही पाए जाने पर उत्तर में बदलाव किया जाएगा और उसके बाद ही फाइनल आंसर-की जारी होगी. इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराएगी, जबकि राज्य कोटे की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें आयोजित करेंगी.

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे. सीटों का आवंटन उम्मीदवार की NEET रैंक, श्रेणी, आरक्षण नियम और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद छात्रों को तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

कैसे होगा रिजल्ट चेक?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक NEET वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोरकार्ड के साथ ऑल इंडिया रैंक, कटऑफ और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें – NTA फिर सवालों के घेरे में! UGC NET 2026 के सोशियोलॉजी पेपर में AI और भारी गलतियों के आरोप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  What happens when you read hundreds of poems written by Gen Z? One educator found an unexpected answer

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required