UPTET Exam 2026: कल से शुरू होगी UPTET परीक्षा, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले इन बातों का रखें ध्यान


UPTET Exam 2026:  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET 2026) कल यानी गुरुवार से शुरू होने जा रही है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी. 

परीक्षा का शेड्यूल पहले ही कर लें नोट 

यूपीटीईटी 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक दो पालियों में होगा. पेपर 2 की परीक्षा 2 और 3 जुलाई को होगी, जबकि पेपर 1 का आयोजन 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा, परीक्षा ऑफलाइन होगी. पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 तक चलेगी जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 तक आयोजित होगी. आयोग के अनुसार, पहली पारी के लिए परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 8:45 बजे और दूसरी पारी के लिए 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र अंदर पहुंचने की कोशिश करें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके. 

परीक्षा केंद्र में यह डॉक्यूमेंट लेकर जरूर जाएं 

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के पास अपडेटेड 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ मूल फोटो पहचान पत्र, उसकी एक कॉपी फोटोकॉपी और तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो को भी साथ ले जाना होगा. मान्य पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या दूसरे सरकारी फोटो पहचान पत्र शामिल है. जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर ई-केवाईसी रिक्वायर्ड एट एग्जाम सेंटर लिखा है. उन्हें वेरिफिकेशन के लिए मूल आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा. 

See also  TN SSLC supplementary result 2026 to be released today at tnresults.nic.in: Check how to download Class 10 scores

ये भी पढ़ें-पैसों की होगी बरसात, देश की इस नामी यूनिवर्सिटी में निकली बड़ी भर्ती; पढ़ें डिटेल्स

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं? 

आयोग ने केवल जरूरी सामान ही परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति दी है. अभ्यर्थी अपने साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, काला बॉल पेन, बिना किसी लिखावट वाला नॉर्मल क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं. इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, कैलकुलेटर, टैबलेट, लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, एटीएम कार्ड, नोट्स, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार की धातु से बने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की परमिशन नहीं होगी. आयोग ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर अभ्यर्थी की परीक्षा कैंसिल की जा सकती है और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें-Women Police IIT Madras Study: महिला पुलिस की तैनाती से बदल सकती है महिलाओं की सुरक्षा, जेंडर क्राइम पर IIT मद्रास का दावा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required