UP Lekhpal Answer Key: यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 की रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का सही मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका संभावित स्कोर कितना बन सकता है. 

क्यों जरूरी होती है आंसर की?

यह आंसर की आगे आने वाले रिजल्ट की तैयारी में भी काफी जरूरी मानी जा रही है. इससे उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों का आकलन कर सकते हैं और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं. पहले आयोग ने प्रोविजनल आंसर की  जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. प्राप्त आपत्तियों चेक करने के बाद जिन सवालों में बदलाव जरूरी था, उन्हें  सही कर रिवाइज्डआंसर की जारी की गई है. यही आंसर की रिवाइज्डरिजल्ट को तैयार करने में इस्तेमाल की जाएगी.

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने प्रश्न पत्र के साथ उसका मिलान करें. जितने प्रश्न सही हैं, उनके अंक जोड़ें और गलत उत्तरों के अनुसार यदि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू थी तो उसे भी ध्यान में रखें. इससे आपको अपने संभावित स्कोर का अच्छा अंदाजा मिल जाएगा.हालांकि अंतिम स्कोर और चयन केवल आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के आधार पर ही तय किया जायेगा.

यह भी पढ़ें – NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख

See also  NEET UG re-exam 2026: Barred items; check dress code for male, female aspirants

अब रिजल्ट कब आ सकता है?

आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर है. आमतौर पर रिवाइज्डआंसर की जारी होने के बाद आयोग अंतिम मूल्यांकन पूरा करता है और फिर रिजल्ट जारी करता है. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के ट्रेंड को देखा जाये तो यूपी लेखपाल रिजल्ट भी जल्द जारी किया जा सकता है. हालांकि आयोग ने अभी रिजल्ट की आधिकारिक डेट घोषित नहीं की है.

ऐसे डाउनलोड करें 

स्टेप 1: सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद नोटिस बोर्ड या आंसर की  सेक्शन पर क्लिक करें. 

स्टेप 3: यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की  के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4: आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.

स्टेप 5: अपनी Question Paper Series (A, B, C या D) के अनुसार उत्तरों का मिलान करें.

स्टेप 6: भविष्य के लिएआंसर की का पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  HBSE Haryana Board Class 10 Result 2026 Today: How To Check, Official Websites, Passing Marks | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required