UP पुलिस SI PET 2026 दौड़ के दौरान युवती समेत 10 अभ्यर्थी बेहोश, मची अफरा-तफरी


सरकारी नौकरी के लिए की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में होने वाली SI भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट के पहले ही गाजियाबाद में एक युवती सहित 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने की घटना ने भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों की आगे के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी.

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा  (PET) के दौरान दौड़ पूरी करते समय एक युवती सहित 10 अभ्यर्थी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े.मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत सभी को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

दो उम्मीदवारों को किया रेफर

डॉक्टरों के इलाज के बाद  दो उम्मीदवारों की हालत को देखते हुए बेहतर  ट्रीटमेंट के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया. वहीं अन्य अभ्यर्थियों की हालत सामान्य मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. समय रहते चिकित्सा सुविधा मिलने से सभी को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई.

यह भी पढ़ें – UP में ग्रेजुएशन कर रहीं बेटियों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, पढ़ाई का खर्च होगा कम

हजारों पदों पर चल रही भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक (SI) के 4,543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.गाजियाबाद केंद्र पर पहले दिन कुल 565 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 164 महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं.

See also  Bank Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

अभ्यर्थीयों को दी गयी चेतावनी

पुलिस भर्ती हो या सेना में सेवा उम्मीदवार को शारीरिक टेस्ट परीक्षा का सामना करना हो होता है. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले नियमित दौड़ का अभ्यास करना चाहिए, पर्याप्त पानी पीना चाहिए, संतुलित भोजन करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए. बिना तैयारी के सीधे शारीरिक परीक्षा में शामिल होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें – 10वीं-12वीं पास के लिए कोर्ट में नौकरी का मौका, 110 पदों पर निकली भर्ती; जानें सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required