bumper recruitment for 10th pass in haryana government job obtained through cet score


हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 18 जून 2026 को ग्रुप डी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी पदों पर नियुक्त के लिए आयोजित की जा रही है। ऑफिशियल नोटिस की भर्ती प्रोसेस कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के जरिए पूरी की जाएगी। ऐसे में आवेदन के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण डेट्स

नोटिफिकेशन जारी – 18 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन की डेट – 19 जून 2026

आवेदन की लास्ट डेट – 3 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

शुल्क जमा करने की लास्ट डेट – 6 जुलाई 2026

करेक्शन डेट – 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026

इसे भी पढ़ें: Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

पदों की संख्या

फिलहाल आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल पदों की संख्या जारी नहीं की गई है। पदवार और श्रेणीवार भर्तियों का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा। वहीं कैंडिडेट्स को यह सलाह दी गई है कि वह समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

क्वालिफिकेशन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।

वहीं मैट्रिक स्तर पर कैंडिडेट्स ने हिंदी या संस्कृत विषय़ की पढ़ाई की हो।

आयोग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि जैसे स्वीपर या चौकीदार जैसे कुछ पदों पर यह शर्तें लागू नहीं होंगी।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। बता दें कि आयु की गणना लास्ट डेट के आधार पर की जाएगी। वहीं हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

See also  NEET re-test admit cards to be OUT today? Direct link to download hall ticket from neet.nta.nic.in

ऐसे होगा सिलेक्शन

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के आधार पर होगा।

CET स्कोर को 100 प्रतिशत वेटेज मिलेगा।

अधिकांश पदों के लिए अलग से मुख्य परीक्षा नहीं होगी।

10वीं कक्षा के समकक्ष प्रश्नपत्र होगा।

आवेदन करने से पहले OTR करना जरूरी होगा।

वहीं CET में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को OTR जरूरी है। बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

पहचान पत्र

10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

आरक्षण प्रमाण पत्र, अगर लागू हो

हस्ताक्षर

अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required