ubse.uk.gov.in, UBSE UK Board Result 2026 Highlights: स्टूडेंट्स ध्यान से समझ लें, प्रोविजनल मार्कशीट में क्या होगा खास?
उत्तराखंड बोर्ड के 2.15 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार अब से कुछ ही घंटे में खत्म होने वाला है। बोर्ड शनिवार सुबह 10 बजे हाईस्कूल (UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026 ) और इंटर (UBSE Uttarakhand Board 12th Result 2026 ) के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है। रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे बच्चों को भी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड अपने पास रख लेना चाहिए ताकि जैसे ही UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड अपलोड हो, तुरंत चेक और डाउनलोड कर सकें।
कहां और कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी सामने आ चुकी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन भी देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से कल यानी शनिवार सुबह 10 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके कुछ ही देर बार आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। बच्चे इसकी मदद से अपनी फाइनल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रासेस
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अब से कुछ ही देर में जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें। जैसे हीं रिजल्ट 2026 जारी होगा, उसके बाद बच्चे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां स्टेप बाय स्टेप प्रासेस देखें..
सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर ‘Board Exam’ सेक्शन में ‘नजर आ रहे High School Board Result 2026 या Inter Board Result 2026’ लिंक विकल्प पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा। अब मांगी गई डिटेल जैसे बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
इसके बाद ‘Get Result’ बटन पर क्लिक करें।
आपका 10वीं या 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे ध्यान से चेक करें।
भविष्य के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट
इसके अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) और उमंग (UMANG) जैसे पोर्टल व ऐप पर भी उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे उपलब्ध होंगे। बच्चे यहां से भी जरूरी डिटेल की मदद से स्कोर कार्ड देख सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन जारी मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि फाइनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी।
उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी देखा जा सकेगा। यहां रिटल्ट देखने के लिए आसान तरीके से बताए गए हैं।
सबसे पहले DigiLocker रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाएं। अगर पहली बार आए हैं तो मोबाइल नंबर, आधार और अन्य डिटेल की मदद से अकाउंट क्रिएट करें और फिर से डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल पर लॉग इन करें
स्क्रीन पर दिख रहे ‘UK Board High School/Intermediate Result 2026’ सेक्शन पर जाए।
विंडो ओपन होने पर रोल नंबर, एग्जाम ईयर, स्कूल कोड जैसी जानकारी भरें। Get Document बटन पर क्लिक करें
कुछ ही देर में सामने स्क्रीन पर बोर्ड रिजल्ट दिखाई देगा। उसे चेक और डाउनलोड करें
भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपलब्ध करा सकें इसके लिए ऑनलाइन मार्कशीट की प्रिंट कॉपी भी निकलवाकर अपने पास रख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। किसी तरह की तकनीकी दिक्कत या गलती होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें।