IB में कैसे बन सकते हैं ऑफिसर, इसके लिए कैसे करें करियर की शुरुआत?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जिम्मेदारी, गोपनीयता संग प्रारंभिक तैयारी सफलता दिलाएगी.

अगर आप सरकारी नौकरी में एक ऐसा काम करना चाहते हैं. जिसमें देश सेवा करने का मौका मिले.ऐसे में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB एक अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता है. यह विभाग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए जरूरी हिस्सा माना जाता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि IB में ऑफिसर कैसे बन सकते हैं, और उसकी तैयारी कहां से शुरू करनी चाहिए तो इसके बारे में आप पूरी डिटेल्स यहां पढ़ सकते हैं.

क्या है इंटेलिजेंस ब्यूरो?

इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB  भारत की एक खुफिया एजेंसी है. जिसका काम देश के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना है, और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाना होता है. यह विभाग गृह मंत्रालय के तहत काम करता है.

IB में ऑफिसर बनने के लिए क्या पढ़ाई चाहिए?

इंटेलिजेंस ब्यूरो में अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं तय की जाती है. अगर आपका लक्ष्य आईबी मैं ऑफिसर बनने का है तो ज्यादातर मामलों में ग्रेजुएशन करना जरूरी होता है. इसके साथ ही कुछ विशेष पदों के लिए टेक्निकल ज्ञान होना भी जरूरी है.तो सबसे पहले अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करें. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं. सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, अंग्रेजी और रीजनिंग जैसे विषयों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा.आईबी में ऑफिसर बनने के लिए IB ACIO मानी जाती है. इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाता है.

See also  University of York confers honorary degrees on Infosys founder Narayana Murthy, entrepreneur Karan Bilimoria | Education News

कैसे होती है भर्ती प्रक्रिया?

इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती के लिए तीन चरणों में चयन किया जाता है. कुछ पदों के लिए परीक्षा होती है उसके बाद इंटरव्यू लिया जाता है. परीक्षा में सामान्य ज्ञान सोचने और समझने की की क्षमता के बारे में भी सवाल किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें – बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन

कब शुरू करें तैयारी?

इसकी तैयारी जितनी जल्दी शुरू करेंगे उतना बेहतर रहेगा. पढ़ाई के साथ- साथ आप   थोड़ा समय सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, अंग्रेजी और रीजनिंग के लिए निकल सकते है. परीक्षा का पैटर्न समझें और नियमित अभ्यास करें. सही योजना और लगातार मेहनत से इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके बढ़ सकते हैं.

इन बातों का रखना होता है विशेष ध्यान

इंटेलिजेंस ब्यूरो का पद एक बहुत जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखने का पद होता है. इसके लिए उम्मीदवार को समझदारी भरे फैसले, अनुशासन, जिम्मेदारी इसके अलावा जानकारी को गोपनीय रखने की क्षमता होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – NCERT की नई किताब में SIR के बारे में पढ़ेंगे बच्चे, हटाई गई समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की व्याख्या 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  BSEB Bihar Board Class 10th Compartmental result released at results.biharboardonline.com: Direct link to download scorecards

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required