अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, कल होने वाली परीक्षा रद्द


महाराष्ट्र में एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था चर्चा में आ गई है. जानकारी के मुताबिक टेट परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका के कारण प्रशासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा जोकि 28 जून 2026 को होनी थी. उसको रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि ठाणे इलाके से प्रश्न पत्र बाहर आने के की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंची थी. जिसके बाद प्रशासन ने  28 जून को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है.

लाखों उम्मीदवारों पर पड़ेगा इसका असर

शिक्षा विभाग के फैसले के बाद राज्य वर्ष के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को झटका लगा है. कई उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और परीक्षा केंद्र जाने की तैयारी पूरी कर चुके थे. अचानक आये इस फैसले से  उम्मीदवारों के बीच में निराशा देखने को मिल रही है.

अब छात्रों को नई तारीख का इंतजार

पेपर लीक होने की जानकारी के बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. कि पेपर लीक की आशंका कैसे बनी और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं. अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख की घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें – बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन

इससे पहले भी हुआ था पेपर लीक

कल होने वाली परीक्षा में पूरे राज्य में करीब चार लाख 28 हजार उम्मीदवार शामिल होने वाले थे. राज्य भर के 1028 केंद्रों पर कल यह परीक्षा होने वाली थी. लेकिन पेपर लीक होने की वजह से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में अटक गया है.बता दे इससे पहले भी  2025 में भी पेपर लीक हुआ था.तब महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पेपर लीक होने की खबर आई थी.

See also  University of Liverpool to set up campus in Bengaluru | Education News

लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले

लगातार आ रहे पेपर लिख के मामलों ने परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी कुछ समय पहले ही NEET परीक्षा को लेकर विवाद और पेपर लीक का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था. और अब महाराष्ट्र TET परीक्षा को लेकर सामने आयी इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. छात्रों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से उनकी मेहनत और तैयारी प्रभावित होती है.और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी

परीक्षा रद्द होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने नाराजगी और निराशा जताई. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच होने की बात आती है तो बालों और कपड़ों की भी जांच की जाती है. लेकिन जब पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं तो तो उसके लिए जिम्मेदारी तय नहीं होती है. कई परीक्षार्थियों ने बताया की स्कूल की जिम्मेदारियां घर के काम और नौकरी के बीच परीक्षा की तैयारी करना बहुत मुश्किल होता है. कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि फॉर्म भरने से लेकर तैयारी तक काफी मेहनत लगी, लेकिन परीक्षा टलने से वे मानसिक रूप से परेशान और निराश महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें – राम मंदिर दान मामले की जांच कर रही SIT कैसे बनी? जानिए किस आधार पर चुने जाते हैं अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Goa Board GBSHSE SSC 10th result 2026 out at gbshse.in; 94.51% students pass

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required