बिहार में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से करें आवेदन; जानें चयन प्रक्रिया


अगर आप पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है. बिहार में होमगार्ड सेवा संवर्ग में कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 30 जून 2026 से शुरू होने जा रही है. कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे.

नोटिफिकेशन के इस भर्ती में कुल 65 पद भरे जाएंगे. इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 26, अनुसूचित जाति के लिए 10, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 12, पिछड़ा वर्ग के लिए 7, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 7 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित हैं. इसके अलावा बिहार की महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा.  

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. डिग्री 1 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो सामान्य पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य महिला और BC/EBC वर्ग के लिए 40 वर्ष तथा SC/ST और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. बिहार सरकार के नियमानुसार कुछ अन्य वर्गों को आयु में छूट भी मिलेगी.

See also  Indias First Super Pressure Balloon Launched for Disaster Management

भर्ती में शारीरिक मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा. सामान्य और BC वर्ग के पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा EBC, SC और ST वर्ग के पुरुषों की 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है. थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक पिछड़ा वर्ग के समान रहेंगे.

ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड के नतीजे जल्द, जानिए कहां और कैसे करें चेक?

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं से 100 MCQ पूछे जाएंगे. इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन सहित कई विषयों से प्रश्न आएंगे. मुख्य परीक्षा के दूसरे पेपर के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. दोनों लिखित परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी.

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी. इसमें दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप और गोला फेंक जैसी परीक्षाएं होंगी. PET केवल क्वालिफाइंग होगा, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे. इसके बाद मेडिकल टेस्ट, चरित्र सत्यापन और अन्य जरूरी जांच पूरी होने के बाद अंतिम नियुक्ति की जाएगी.

ये भी पढ़ें- IB के नए बॉस बने IPS महेश दीक्षित, इस पोस्ट पर कितनी मिलती है सैलरी? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Rajasthan RPSC Website Hack | AI Tools Used for Govt Job Forms

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required