sbi law officer recruitment 2026 49 vacancies open


क्या आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी करने में जुटे हैं। सरकारी नौकरी चाहत रखने वालों के लिए  बड़ी खबर आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2026-27 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के चलते असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) के कुल 49 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। 

बता दें कि, आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरु होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक कैंडीडेट्स उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

सहायक प्रबंधक (कानून) और उप प्रबंधक (कानून) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने 5 साल का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स किया है, उन्हें वरीयता मिल सकती है। यानी इन पदों के लिए केवल कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके और लॉ डिग्रीधारी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

जानिए अनुभवों की शर्तें

सहायक प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए, जो वकालत (बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद) या बैंक के लीगल डिपार्टमेंट में काम करने का हो।

दूसरी ओर, उप प्रबंधक पद के लिए कम से कम 4 साल का अनुभव होना बेहद जरुरी है। यह एक्सपीरियंस वकालत या बैंक के कानूनी विभाग में काम होना चाहिए और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद का माना जाएगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

जनरल, EWS और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwBD (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है। लेकिन एक बार जमा करने के बाद किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापस नहीं होगा।

See also  SSC Result 2026 Maharashtra Board date and time: When will MSBSHSE release Class 10 scorecards on mahahsscboard.in?

कैसे करें आवेदन

 – सबसे पहले आप SBI Careers पोर्टल पर जाएं।

 – इसके बाद SCO Recruitment 2026-27 (Law Officer) से रिलेटेड  विज्ञापन को ओपन करें और पात्रता की जांच करें।

 – Apply Online लिंक पर जाकर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।

 – इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरुरी जानकारी भरें।

 – शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण को दर्ज करें।

 – इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।ट

 – आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही भुगतान करें।

 – इसके बाद सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required