Solicitor General Tushar Mehta Tenure Extended Till 2029


30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर का इस्तीफा

  • 22 जून को ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
  • 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया और अपने फैसले की जानकारी दी।
  • हाल ही में लोकल इलेक्शन में पार्टी के खराब प्रदर्शन को इसकी वजह माना जा रहा है।
  • स्टार्मर पिछले 7 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले 5वें ब्रिटिश पीएम हैं।
  • स्टार्मर से पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक भी बीच कार्यकाल में पद छोड़ चुके हैं।
  • स्टार्मर ने 2024 में लेबर पार्टी को बड़ी चुनावी जीत दिलाई थी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, एंडी बर्नहैम उनके उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

2. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल बढ़ा

  • 22 जून को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  • अब तुषार 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद पर बने रहेंगे।
  • ये उनका लगातार चौथा और अब तक का दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा।
  • तुषार से पहले, सी.के. दफ्तरी सबसे लंबे समय तक (13 साल) पद पर रहने वाले सॉलिसिटर जनरल रहे।
  • तुषार का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने दी है।
  • तुषार मेहता पहली बार साल 2018 में भारत के सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट हुए थे।
  • तुषार का कार्यकाल लगातार 2020, 2023 और अब 2026 में बढ़ाया गया है।
  • 1987 में तुषार ने गुजरात बार काउंसिल में एडवोकेट के तौर पर खुद को रजिस्टर्ड किया था।
  • साल 2008 में तुषार गुजरात सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल अपॉइंट हुए।
  • साल 2014 में तुषार भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट हुए।
  • सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार के दूसरे सबसे वरिष्ठ विधि अधिकारी होते हैं।
  • सॉलिसिटर जनरल से ऊपर सिर्फ भारत के अटॉर्नी जनरल का पद होता है।
  • सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) के कार्यकाल को भी तीन साल के लिए बढ़ाया है।
See also  हॉस्टल रूम में वॉर्डन के कथित चोरी का वीडियो वायरल:एग्जाम देने गए छात्र के कमरे में घुसकर की चोरी, छात्र बोले-'ऐसा पहले भी हुआ'
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का नया कार्यकाल 1 जुलाई से लागू होगा।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का नया कार्यकाल 1 जुलाई से लागू होगा।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2026 जीता

  • 21 जून को भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी महिला नेशंस कप 2026 का खिताब जीता।
  • फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती।
  • फाइनल मैच में शानदार खेल के लिए लालरेम्सियामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • फॉरवर्ड प्लेयर दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहीं।
  • दीपिका ने USA की एशले सेसा के साथ ये स्कोर साझा किया।
  • FIH नेशंस कप जीतने के बाद भारत को 2026-27 सीजन के लिए FIH प्रो लीग में फिर से प्रमोशन मिल गया है।
  • यह टूर्नामेंट हॉकी के लिए LA 2028 ओलिंपिक क्वालीफायर के तौर पर भी काम करेगा।
  • विश्व की नंबर 10 टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में 15 से 21 जून तक खेले गए।
ये भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है, इससे पहले भारत ने 2022 में ये खिताब जीता था।

ये भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है, इससे पहले भारत ने 2022 में ये खिताब जीता था।

4. ICC ने रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस जारी की

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला क्रिकेटरों के लिए ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी की हैं।
  • ये पहल महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों के करियर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • इसमें 6-R फ्रेमवर्क जारी किया गया है। इसमें सुरक्षित वापसी तय करने के लिए प्रोसेस अपनाया जाएगा।
  • 6-R फ्रेमवर्क में Ready (तैयार), Review (समीक्षा), Restore (दोबारा वापसी), Recondition (फिटनेस), Return (मैदान में वापसी) और Refine (बेहतर बनाना) शामिल हैं।
  • इसके साथ ही हर एक बोर्ड में एक केस मैनेजर अपॉइंट किया जाएगा, जो प्रेग्नेंसी से वापसी तक पूरे सिस्टम को एक डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट का सहयोग देगा।
  • प्रैक्टिकल सपोर्ट देने के लिए ट्रेनिंग माहौल को ऐसा बनाया जाएगा, जिससे बच्चों की देखभाल, मैच के दौरान बच्चों को खिलाने/देखभाल के लिए जगह और ट्रेवल सपोर्ट शामिल है।
  • प्रेग्नेंसी की घोषणा करना पूरी तरह से खिलाड़ी की इच्छा पर निर्भर करेगा और बोर्ड द्वारा किसी भी अनिवार्य प्रेग्नेंसी टेस्ट का नियम नहीं रखा गया है।
  • बच्चे के जन्म के बाद मनोवैज्ञानिक सहायता, मेडिकल रिव्यू, और धीरे-धीरे क्रिकेट ट्रेनिंग में वापसी की जाएगी।
See also  प्राइवेट स्कूल की टीचर्स को कितनी मिलती है चाइल्ड केयर लीव? जान लें क्या कहते हैं नियम

5. वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया

  • 21 जून को वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में अर्धशतक (50) लगाया। वे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • वैभव ने यह उपलब्धि भारत लिस्ट-A और श्रीलंका लिस्ट- A के बीच चल रही सीरीज के फाइनल में हासिल की है।
  • 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। कौशल्य ने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी।
  • इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज भी अपने नाम की।
  • सीनियर लेवल पर 50 ओवर के क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं।
  • लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है।
  • दोनों बल्लेबाजों ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली।

वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली।

6. अमेरिका ने 4,100 करोड़ की मदद मंजूर की

  • 22 जून को अमेरिका ने भारत के लिए 482.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,100 करोड़ रुपये) के रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी।
  • ये पैकेज भारत के AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट तोपों के रखरखाव, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशन क्षमता को मजबूत करने के लिए है।
  • यह मंजूरी अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने दी है।
  • इस पैकेज से कोई हथियार नहीं खरीदा जाएगा, बल्कि सिस्टम में जो मौजूद हथियार हैं उनके रखरखाव पर जोर दिया जाएगा।
  • इसमें स्पेयर पार्ट्स, टेक्निकल सहायता, ट्रेनिंग, इंजीनियरिंग सर्विस और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल हैं।
  • इस कदम को भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग मजबूत होगा।
See also  इंजीनियर की नौकरी बोरिंग लगी तो नूडल्‍स का स्‍टॉल लगाया:मेटा की नौकरी छोड़ी, मदद करती गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो वायरल
अपाचे के लिए सपोर्ट पैकेज की अनुमानित लागत 198.2 मिलियन डॉलर है।

अपाचे के लिए सपोर्ट पैकेज की अनुमानित लागत 198.2 मिलियन डॉलर है।

7. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा

  • 22 जून को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मंगोलिया और साउथ कोरिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
  • एस जयशंकर सबसे पहले मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचेंगे।
  • इस यात्रा का उद्देश्य मंगोलिया के साथ भारत की ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाना है।
  • मंगोलिया के बाद वे एस जयशंकर साउथ कोरिया पहुंचेंगे।
  • साउथ कोरिया में इंवेस्टमेंट, बिजनेस और डिफेंस सिक्योरिटी पर बात होगी।
  • साउथ कोरिया के साथ सेमीकंडक्टर और हाई टेक्नोलॉजी सेक्टर में सहयोग पर बात हो सकती है।
  • भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (Act East Policy) के तहत इन देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है।
  • इस यात्रा के दौरान मंगोलिया के साथ खनिज संसाधन और सांस्कृतिक संबंधों पर विशेष चर्चा होगी।

आज का इतिहास (23 JUNE)

  • 1757 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब सिराज-उद-दौला के बीच प्लासी का युद्ध हुआ।
  • 1868 में क्रिस्टोफर लैथम शोल्स ने टाइप-राइटर का पेटेंट कराया।
  • 1980 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बेटे और प्रमुख राजनेता संजय गांधी का एक विमान दुर्घटना में निधन हुआ।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

आतंकवाद फंडिंग रोकने वाले संस्थान FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक:नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला, 22 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required