Neeraj Chopra Best Male Athlete of Year & FATF Vivek VP Update


33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. विवेक अग्रवाल FATF के वाइस प्रेसिडेंट बने

  • 21 जून को 1994 बैच के IAS विवेक अग्रवाल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के वाइस प्रेसिडेंट चुने गए।
  • FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है।
  • विवेक आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियों की फंडिंग रोकने के के लिए काम करेंगे।
  • विवेक 2023 से 2025 तक विवेक वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।
  • 2024 में विवेक भारत के प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) के हेड रहे और FATF की बैठकों का भी हिस्सा रहे।
  • 2024 में विवेक भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट- इंडिया के डायरेक्टर थे।
  • 2025 में विवेक अग्रवाल संस्कृति मंत्रालय में सेक्रेटरी अपॉइंट हुए।
  • FATF दुनिया के देशों के लिए ऐसे नियम और स्टैंडर्ड तय करती है, जिनका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के लिए दी जा रही फंडिंग पर रोक लगाना है।
  • FATF की स्थापना 1989 में G-7 देशों की पहल पर हुई थी और इसका हेडक्वार्टर फ्रांस के पेरिस में है।

FATF में वर्तमान में 39 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत 2010 से एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल है।

FATF में वर्तमान में 39 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत 2010 से एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल है।

2. तीन स्वदेशी वॉरशिप्स को नौसेना में कमीशन मिला

  • 21 जून को तीन स्वदेशी वॉरशिप्स INS दूनागिरी, INS संशोधक और एंटी-सबमरीन INS अग्रय भारतीय नौसेना में कमीशन हुए। इन्हें देश में ही डिजाइन और बनाया गया है।
  • INS संशोधक एक बार में लगातार 12 हजार किलोमीटर तक जा सकता है।
  • INS दूनागिरी 8 ब्रह्मोस मिसाइल्स से लैस है।
  • वहीं, INS अग्रय भारतीय तटरेखा के पास मौजूद दुश्मन पनडुब्बियों को नष्ट कर सकता है।
  • इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

INS दूनागिरी

  • INS दूनागिरी प्रोजेक्ट-17A का 5वां स्टील्थ फ्रिगेट वॉरशिप है।
  • इसे नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है।
  • इसको कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने बनाया किया है।
  • जहाज के कमांडिंग ऑफिसर (डिजाइनेट) कैप्टन दिव्य आलोक ने कहा कि दूनागिरी ईस्ट नेवल कमान और ईस्टर्न फ्लीट का हिस्सा बनेगा।
  • भारतीय नौसेना के पास इस समय लगभग 140 से 145 सक्रिय वॉरशिप्स हैं।
  • नौसेना का मुख्य लक्ष्य साल 2030 तक अपने जहाजों की कुल संख्या को 150 से 160 तक पहुंचाना है।
  • भारत अपने इन युद्धपोतों को मुख्य रूप से तीन नौसैनिक कमांड्स और एक रणनीतिक द्वीप कमान में तैनात करता है।
  • विशाखापट्टनम (पूर्वी कमान) के जहाज बंगाल की खाड़ी और मलक्का में चीन की घेराबंदी करते हैं।
See also  SSC GD Constable answer key 2026 at ssc.gov.in soon; how to download

INS संशोधक सर्वे वेसल (लार्ज)

  • INS संशोधक सर्वे वेसल (लार्ज) सीरीज का चौथा जहाज है।
  • INS संशोधक का काम समुद्र का सर्वे करना है।
  • इसे तट और गहरे समुद्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वे, समुद्री डेटा कलेक्शन और डिफेंस-सिविल यूज के लिए बनाया गया है।
  • बंदरगाहों और समंदर के रास्तों का सर्वे करना भी इसके मुख्य काम में शामिल है।

INS अग्रय अर्नाला

  • INS अग्रय अर्नाला क्लास का चौथा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट यानी उथले पानी का वॉरशिप है।
  • इसे हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और एडवांस्ड सोनार सिस्टम से लैस किया गया है।
  • ये पोर्ट पर तैनात दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें निशाना बना सकता है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. एथलीट नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला

  • 21 जून को एथलीट नीरज चोपड़ा को इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025 चुना गया।
  • नीरज शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को सीधे इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स सेरेमनी में नई दिल्ली पहुंचे।
  • नीरज ने 2012 में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जूनियर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
  • 2025 में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बने।
  • इसके साथ ही महिलाओं में बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर 2025 का पुरस्कार 3000 मीटर स्टीपलचेज की नेशनल रिकॉर्डहोल्डर पारुल चौधरी को दिया गया।
  • भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
  • इसके साथ ही पूर्व एशियाई खेल गोल्ड मेडलिस्ट गुरबचन सिंह रंधावा, शॉटपुट के दिग्गज बहादुर सिंह चौहान और लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
  • एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
See also  UPSC CSE prelims rank card 2026 at upsconline.nic.in soon; Five steps to download
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उद्घाटन समारोह में इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स दिए।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उद्घाटन समारोह में इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स दिए।

इंटरनेशनल (NATIONAL)

4. विश्वास स्लोवाकिया में भारत के नए राजदूत अपॉइंट हुए

  • 20 जून को भारत सरकार ने सीनियर इंडियन फॉरेन ऑफिसर विश्वास विदु सपकाल को स्लोवाकिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया।
  • 2022 में विश्वास विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी अपॉइंट हुए थे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने उनके अपॉइंटमेंट की घोषणा की।
  • 1998 से 2010 तक विश्वास विदेश मंत्रालय में कई पदों पर रहे। उन्होंने भारत के मिशनों में रशिया (मॉस्को), आर्मेनिया (येरेवन) और शिकागो में तैनात रहे।
  • 2016 से 2019 तक विश्वास फिजी में भारत के हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए। साथ ही कुक द्वीप, किरिबाती, नाउरू, टोंगा, तुवालु और वनुआतु के लिए भी मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि रहे।
  • हाल ही में पीएम मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा पर थे। ये मध्य यूरोप में स्थित एक लैंडलॉक्ड देश है।
विश्वास विदु सपकाल 2023 से अब तक वे पेरू में भारत के राजदूत थे।

विश्वास विदु सपकाल 2023 से अब तक वे पेरू में भारत के राजदूत थे।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. ओडिशा में कोयला गैसीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी

  • 20 जून को ओडिशा के लखनपुर (झारसुगुड़ा) में भारत के पहले कमर्शियल स्केल के कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले कमर्शियल-स्केल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
  • इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 25,000 करोड़ रुपए है। इसमें कोयले को गैसीकरण तकनीक के जरिए सीधे अमोनियम नाइट्रेट में बदला जाता है।
  • ये प्रोजेक्ट भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) मिलकर विकसित करेंगे।
  • BCGCL, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) , भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) और गेल (इंडिया) लिमिटेड का संयुक्त वेंचर है।
  • इस प्रोजेक्ट में प्रतिदिन लगभग 2,000 टन अमोनियम नाइट्रेट का प्रोडक्शन किया जाएगा, जिसका उपयोग माइनिंग इंडस्ट्री में किया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट में स्वदेशी प्रेशराइज्ड फ्लुइडाइज्ड बेड गैसीफिकेशन(PFBG) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा, जिसे BHEL ने विकसित किया है।
See also  RPSC Professor Recruitment 2026: Apply Last Date June 30
ये गैसीकरण प्रोजेक्ट भारत के रसायनों और उर्वरकों के आयात पर निर्भरता कम करने में मददगार होगा।

ये गैसीकरण प्रोजेक्ट भारत के रसायनों और उर्वरकों के आयात पर निर्भरता कम करने में मददगार होगा।

आज का इतिहास

  • 1633 में खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोमन कैथोलिक चर्च ने अपने उस वैज्ञानिक दृष्टिकोण को वापस लेने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है।
  • 1939 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
  • 1941 में वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान एडोल्फ हिटलर के नेतृत्व में नाजी जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया। इसे सबसे बड़े सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन बारबारोसा’ भी कहा जाता है।
  • 2016 में ISRO ने PSLV-C34 रॉकेट के जरिये एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए।

————————-

ये खबर भी पढ़ें..

MX Player के पूर्व कंटेंट चीफ गौतम तलवार का निधन:जयपुर दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में शामिल, 20 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required