NEET UG Re-Exam 2026 : नीट यूजी रि-एग्जाम में कितने कैंडिडेट्स बैठे? NTA ने दिया हर जरूरी अपडेट – एजुकेशन


NEET UG 2026 Reconduct

NEET UG 2026 परीक्षा को दोबारा कराना सिर्फ NTA का काम नहीं था, बल्कि “टीम भारत” का एक साझा प्रयास था। (Image source : AIR)

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के MBBS, BDS और अन्य बैचलर कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा दो महीने के भीतर दूसरी बार कराई गई। रविवार 21 जून को भारत और विदेशों में आयोजित री-NEET UG 2026 में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए, परीक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए और इसे सफल बनाने में किन-किन एजेंसियों ने भूमिका निभाई, इसकी पूरी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दी है।

एनटीए ने अपने ताजा X पोस्ट में कहा कि NEET UG 2026 रि-एग्जाम सिर्फ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का प्रयास नहीं थी, बल्कि यह पूरे देश के समन्वित प्रयास का परिणाम थी। एजेंसी के मुताबिक, 21 जून 2026 को आयोजित री-NEET UG 2026 में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा भारत में 5,440 और विदेशों में 14 केंद्रों समेत कुल 5,454 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में एंट्रेंस टेस्ट पेपर उपलब्ध कराए गए।

एनटीए ने कहा कि आज उस दिन को याद करने का मौका है, जब देशभर में हजारों अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक टीमों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। एजेंसी के मुताबिक, यह सिर्फ NTA का काम नहीं था, बल्कि “टीम भारत” का एक साझा प्रयास था। देश के अलग-अलग हिस्सों में हजारों लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई ताकि परीक्षा के दिन हर छात्र का ध्यान सिर्फ उसके सामने रखे प्रश्नपत्र पर रहे, न कि किसी अव्यवस्था या परेशानी पर।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required