NEET-UG re-examination: फिजिक्स कठिन, बाकी पेपर ठीक-ठाक, पहले से थोड़ा कठिन रहा NEET-UG री-एग्जाम

NEET-UG re-examination : आज रविवार, 21 जून 2026 को देशभर में NEET-UG 2026 का री-एग्जाम (दोबारा परीक्षा) हुआ। लाखों छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए परीक्षा दी। ये परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली।

देशभर में करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र इस NEET री-एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। मई में हुई पहली परीक्षा में पेपर लीक की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। NEET-UG री-एग्जाम के बाद छात्र परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल आए हैं।। ज्यादातर छात्रों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया, हालांकि फिजिक्स थोड़ा लंबा और कठिन रहा।

परीक्षा के बाद छात्रों की प्रतिक्रियाओं से लगता है कि इस री-एग्जाम में फिजिक्स सबसे चुनौतीपूर्ण रहा, जबकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री ज्यादातर छात्रों को आसान लगी। अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली के छात्रों की राय

दिल्ली के एक परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए एक छात्र ने कहा, “पेपर काफी मॉडरेट था। फिजिक्स थोड़ा लंबा था और पिछली बार से थोड़ा कठिन लगा। बायोलॉजी अच्छी थी और केमिस्ट्री मध्यम स्तर की थी।”

श्रीनगर के छात्रों की राय

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में छात्रों ने पेपर को अच्छा बताया। एक छात्र ने कहा, “पेपर बहुत अच्छा था। मेरी तैयारी भी अच्छी थी। सिर्फ फिजिक्स थोड़ा मुश्किल लगा, बाकी सब ठीक था। कुल मिलाकर अच्छा अनुभव रहा।”

See also  DHSE Kerala Plus Two Improvement Result 2026 expected soon, check result steps and details

चेन्नई के छात्रों की राय

तमिलनाडु के चेन्नई में छात्र तरुण ने बताया, “मैंने अच्छा किया, लेकिन रिजल्ट का इंतजार है। इस बार पेपर पिछले बार से थोड़ा कठिन था।”

3 मई को लीक हुआ पेपर

मई 2026 में NEET-UG की मुख्य परीक्षा 3 मई को हुई थी। पेपर लीक के आरोप लगने के बाग 12 मई को NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने पूरा एग्जाम रद्द कर दिया। छात्रों के विरोध और कोर्ट मामलों के बाद सरकार ने फैसला लिया कि दोबारा परीक्षा होगी। 21 जून 2026 को री-एग्जाम का ऐलान किया गया। पुराने रजिस्टर्ड छात्रों को दोबारा फॉर्म नहीं भरना पड़ा। एडमिट कार्ड जारी किए गए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

NTA ने परीक्षा को पूरी तरह नकल-मुक्त बनाने के लिए इस बार सख्त व्यवस्था की थी। हर कमरे में CCTV कैमरे लगे हैं, जैमर, बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। हर केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

ये भी पढ़ें: ‘न्‍याय होता भी दिखना चाहिए…’, भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, बिहार CM से कर डाली बड़ी मांग; बोले- जल्‍द परिवार से मिलूंगा



Source link

See also  PSEB Punjab Board 10th result 2026 link at pseb.ac.in; check login credentials to download scorecard PDF

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required