hssc group d recruitment haryana govt jobs open


क्या आप भी काफी समय से सरकारी नौकरी तैयारी में लगे हैं। दरअसल, हरियाणा में सरकारी नौकरी निकाली गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 18 जून 2026 को ग्रुप डी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दिया है। यह भर्ती हरियाणा सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप डी पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। आइए आपको इस नौकरी को लेकर विस्तार से बताते हैं।

आज से आवेदन शुरु

भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए आज से आवेदन शुरु हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 है। वहीं, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 है। इसके अलावा, आवेदन सुधार की अंतिम तारीथ 7 जुलाई से लेकर 9 जुलाई 2026 है।

शैक्षणिक योग्यता

 – इस भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना जरुरी है।

 – इसके अलावा, उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया जाना चाहिए।

 – बता दें कि, आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह शर्त कुछ पदों जैसे स्वीपर और चौकीदार पर लागू नहीं होगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन किस प्रकार से होगा?

 – CET स्कोर 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

 – कुछ पदों के लिए अलग से अहम परीक्षा का प्रावधान नहीं है।

See also  CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Live: Are CBSE 10th Results Releasing Today On Digilocker, UMANG? Check Date And Time Updates

 – प्रश्नपत्र का स्तर 10वीं कक्षा के समरूप होगा।

 – मेरिट CET में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

 आवेदन से पहले OTR करना जरूरी

इतना ही नहीं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने यह भी बताया है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?

आवेदन के दौरान आपको नीचे बताए गए दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी- 

-10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

-पहचान पत्र

-पासपोर्ट साइज फोटो

-हस्ताक्षर

-आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

-अन्य आवश्यक दस्तावेज

कैसे करें आवेदन?

 – वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं।

 – अब नए उम्मीदवारो पहल OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

 – इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

 – व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज की है।

 – इसके बाद जरुरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

 – अब सभी विवरणों की जांच ध्यान से कर लें।

 – ऑनलाइन के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

 – आवेदन पत्र जमा कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required