मोबाइल पर मिनटों में देखें CBSE 10वीं सेकेंड रिजल्ट, DigiLocker का पूरा प्रोसेस जानें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीबीएसई 10वीं सुधार परीक्षा 2026 के परिणाम शीघ्र आएंगे.
  • छात्रों को अंक सुधारने का यह पहला अवसर था.
  • 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया, अंक सुधार संभव.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बेहद जल्द ही क्लास 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जिन स्टूडेंट्स ने 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित सुधार परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे रिजल्ट चेक कर सकेंगे. छात्र नतीजे आधिकारिक साइट  cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के साथ-साथ  DigiLocker पर भी देख सकेंगे, आइए जानते हैं…

CBSE ने इस वर्ष पहली बार 10वीं के छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया था. इसी उद्देश्य से मई 2026 में सेकेंड बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो अपने पहले बोर्ड परीक्षा के अंकों को बेहतर बनाना चाहते थे.

बोर्ड का मानना है कि इस अतिरिक्त अवसर से छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें अपने प्रदर्शन को सुधारने का एक और मौका मिलेगा. सेकेंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम से कई छात्रों के विषयवार अंक और कुल प्रतिशत में सुधार होने की संभावना है.

6.8 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

CBSE के आंकड़ों के अनुसार, सेकेंड बोर्ड परीक्षा में देशभर से 6.8 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया. यह संख्या दर्शाती है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने परिणाम को बेहतर बनाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया.

See also  He topped JEE, joined IIT Bombay and still wasn't done, now, he's won gold for India at International Chemistry Olympiad

इससे पहले CBSE ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं फेज-1 परीक्षा का परिणाम घोषित किया था. बोर्ड के मुताबिक, उस परीक्षा के लिए कुल 24,83,479 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24,71,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 23,16,008 छात्रों ने सफलता हासिल की थी. कुल पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें – न्यूटन बने ‘महान पायलट’, ओडिशा की स्कूली किताबों में 1678 गलतियों से मचा बवाल

DigiLocker पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

  • छात्र सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
  • अब अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से साइन इन करें.
  • लॉगिन करने के बाद CBSE सेलेक्ट करें.
  • फिर छात्र Class 10 Marksheet पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड में दी गई अन्य जानकारी भरें.
  • अब डिटेल्स भरकर Submit पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • फिर छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद छात्र की कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • आगे के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती संस्था UPPSC कैसे बनी? जानिए दिलचस्प कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  DU receives over 1.9 lakh applications for UG admissions; first allotment list on July 16 | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required