NEET UG 2026 Re-Exam: उत्तराखंड के नीट छात्रों को बड़ी राहत, सरकारी बसों में सफर फ्री, जानें कैसे मिलेगा लाभ


Uttarakhand Government Announces Free Bus Travel For NEET Aspirants: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि री-एग्जाम में शामिल होने वाले उत्तराखंड के स्थायी निवासी अभ्यर्थी राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा 21 जून को होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम के मद्देनजर दी जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि यह सुविधा कैसे मिलेगा और इसके लिए क्या करना होगा. 

कैसे कर सकते हैं फ्री ट्रैवल

रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा देने जा रहे छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर राज्य परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले से लेकर परीक्षा तिथि तक उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा परीक्षा देने के बाद छात्र अपने परीक्षा केंद्र से घर या निवास स्थान लौटते समय भी परीक्षा के दो दिन बाद तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे. सरकार का मानना है कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को आर्थिक और यात्रा संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी. कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, ऐसे में यह पहल उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. उत्तराखंड सरकार की यह पहल परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ का जलवा, नितिन पचौरी ने हासिल की प्रदेश में दूसरी रैंक 

See also  IIT Delhi signs MoUs with 18 NITs to introduce ALIGN for academic and research collaboration

नीट को लेकर बवाल

 इस वर्ष आयोजित नीट यूजी परीक्षा विवादों में घिर गई थी. 3 मई को हुई परीक्षा के बाद पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे. इसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया. मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है.

इन राज्यों में भी बस फ्री

नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्य सरकारों ने भी छात्रों को राहत देने के लिए विशेष कदम उठाए हैं. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थी दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. वहीं ओडिशा सरकार ने भी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर नीट अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने का फैसला किया है. पंजाब सरकार ने भी छात्रों के लिए ऐसी ही सुविधा की घोषणा की है. राज्य सरकार के अनुसार, अभ्यर्थी 20 जून से 22 जून के बीच अपने एडमिट कार्ड के जरिए पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें- Study in Switzerland : स्विटजरलैंड में पढ़ने का है ख्वाब? 12वीं के बाद जरूर निपटा लें ये काम, आसान हो जाएगी राह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Meet the Hyderabad woman who lost her parents early, survived cancer, and now drives a cab to support her family

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required