Bank Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली; अंतिम तिथि 6 जुलाई है.
  • मैनेजर समेत अन्य पदों के लिए स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करें.
  • चयन लिखित परीक्षा से होगा, आवेदन शुल्क 850/175 रुपये निर्धारित है.
  • पद अनुसार उम्र सीमा, वेतन अलग, आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी.

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की तरफ से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं, कुछ पदों के लिए एक्स्ट्रा अनुभव या खास योग्यता की जरूरत हो सकती है.

क्या है उम्र सीमा ?

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग तय की गई है. मैनेजर पोस्ट के लिए उम्र सीमा 25 से 30 वर्ष तक रखी गई है. सीनियर मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि चीफ मैनेजर पद के लिए न्यूनतम आयु 32 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है.

अप्लाई करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट मिलेगी.

See also  Women Police IIT Madras Study: महिला पुलिस की तैनाती से बदल सकती है महिलाओं की सुरक्षा, जेंडर क्राइम पर IIT मद्रास का दावा

कितनी मिलेगी सैलरी?

बैंक ऑफ बड़ौदा में चयनित उम्मीदवारों को बढ़िया सैलरी मिलेगी. MMG/S-II (मैनेजर) पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 64,820 रुपये वेतन दिया जाएगा. MMG/S-III (सीनियर मैनेजर) पद के लिए 85,920 रुपये सैलरी रखी गई है. जबकि SMG/S-IV (चीफ मैनेजर) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,02,300 रुपये वेतन मिलेगा.

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है. वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये है. कैंडिडेट्स शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – NEET यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान, परीक्षा से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 150 MCQ पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 225 नंबर तय हैं. एग्जाम रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े क्वेश्चन होंगे. एग्जाम 150 मिनट का होगा. उम्मीदवारों को निर्धारित समय में सभी सवालों का जवाब देना होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे. कैंडिडेट्स 6 जुलाई तक ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – नीट एग्जाम रद्द किए जाने के बाद कितने बच्चों ने अब तक सुसाइड की? रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

See also  'To every NEET candidate and parent': NTA says nobody can access question paper before June 21

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required