bank of baroda announced 104 vacancies for graduates apply online immediately


बैंक में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में एवीपी, डिप्टी मैनेजन और अन्य पदों पर लिए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 104 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

पोस्ट नाम रिक्तियां

एवीपी II – ग्रुप हेड – 04 पद

एवीपी II – टेरिटरी हेड – 17 पद

उप प्रबंधक – डिप्टी मैनैजर SRM – 70 पद

उप प्रबंधक – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट – 13 पद

कुल पद – 104

इसे भी पढ़ें: UPSC CAPF AC Recruitment 2026: भर्ती नियमों में 10 बड़े बदलाव, अब Form में नहीं मिलेगा Correction का मौका

योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा के वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं पद के हिसाब से पोस्ट ग्रेजुएशन, मैनेजमेंट डिग्री या NISM/IRDA का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

एवीपी II – ग्रुप हेड – 31-45 साल

एवीपी II – टेरिटरी हेड – 27-40 साल

डिप्टी मैनेजर – SRM – 24-35 साल

डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट – 24-45 साल

वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग, अन्य पिछड़ा वर्ग और पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स को नियमों के हिसाब से आयु में छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज भर्ती 2026 में सिलेक्शन कई चरणों में पूरा होगा। इसमें कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट/मूल्यांकन और इंटरव्यू या मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन शामिल है।

See also  Galgotias University Hosts IEEE ICCCA 2025 

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

फिर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 को देखकर पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और ‘अप्लाई ऑनलाइन’ के लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

सभी जानकारी को दोबारा चेक कर लें और फॉर्म को सब्मिट करें।

रसीद और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required