NEET UG 2026 Re-Exam : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में हो रही परेशानी, पहले वेरिफाई कर लें ये डिटेल; 1,000-9,500 रुपये फीस रिफंड के लिए NTA की एडवाइजरी – एजुकेशन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। (Representative Image : AI)
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET (UG) 2026 Re-Examination का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेश नंबर और पासवर्ड) की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इस बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करनी होगी, ताकि रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
NTA ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में बताया कि NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। एजेंसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक अकाउंट की जानकारी को सावधानीपूर्वक अपडेट और सत्यापित करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले क्या करना होगा?
NTA के अनुसार, उम्मीदवारों को सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करनी होगी और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि बैंक डिटेल्स का सत्यापन रिफंड प्रक्रिया के लिए जरूरी है।
सर्वर लोड से बचने के लिए NTA की एडवाइजरी
NTA ने यह भी चेतावनी दी है कि बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने के दौरान पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक की वजह से कुछ उम्मीदवारों को लॉगिन या सर्वर लोड की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारियां तैयार रखने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवारों को अपने बैंक रिकॉर्ड के अनुसार पूरा नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और जरूरत पड़ने पर कैंसिल्ड चेक की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखनी चाहिए। इससे बैंक डिटेल्स अपडेट करने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बिना किसी देरी के पूरी की जा सकेगी।
अंतिम सबमिशन से पहले करें जानकारी की जांच
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि बैंक खाते से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के बाद उसे एक बार फिर ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती या गलत बैंक डिटेल भविष्य में रिफंड प्रक्रिया में देरी का कारण बन सकती है।
केवल आधिकारिक स्रोतों पर करें भरोसा
एजेंसी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। किसी भी तरह की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
NEET UG 2026 Re-Examination Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द बैंक डिटेल्स सत्यापित कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
संबंधित खबरें
Author
आर्टिकल की समाप्ति