NEET UG 2026 Admit Card Out: NTA ने जारी किया नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Out: मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आया है। NTA ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली री-NEET UG (री-एग्जाम) के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं।

ऐसे उम्मीदवार जो इस री-एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब बिना किसी देरी के NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैलिड-ID ले जाना अनिवार्य होगा। 

परीक्षा का शेड्यूल और ड्यूरेशन

NTA के अनुसार, नीट यूजी 2026 की री-एग्जाम 21 जून 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। बता दें, परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

वहीं, उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। इसलिए, NTA ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रिपोर्टिंग समय के अनुसार निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। 

उम्मीदवारों को यह भी निर्देश दिया गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले वे रिफंड (यदि लागू हो) के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी अवश्य वेरिफाई कर लें।

See also  He left IT for career in wellness; hiring data shows why that move may have paid off

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका 

नीट री-एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-  

1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। 

2. होमपेज पर उपलब्ध “NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट बटन दबाएं।

5. आपका नीट री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारियां 

इस प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं। डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों का बारीकी से मिलान कर लें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाली जरूरी चीजें

  • एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटेड कॉपी (हार्ड कॉपी)। 
  • एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)।
  • साथ ही, पासपोर्ट साइज फोटो जो आपने आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड की थी। 
See also  Is NEET One Of The World’s Toughest Medical Exams? Top Medical Entrance Tests Globally | Education and Career News

ये भी पढ़ें:  ‘TMC के सभी MP-MLA फ्रॉड में शामिल’, पश्चिम बंगाल के मंत्री गौरी शंकर घोष ने ‘दीदी की पार्टी’ पर लगाए करप्शन के आरोप, कहा- जल्द करेंगे खुलासा



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required