up board result 2026 10th and 12th result released on 23 april at 4 pm


यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल,  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्प्रेंस के जरिए रिजल्ट का ऐलान करेगा। जो छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी कल  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। दसवीं एवं बारहवीं के छात्र रिजल्ट pmsp.edu.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर भी परिणाम जारी किया जाएगा।

कक्षा बारहवीं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज

यूपी बोर्ड की तरफ से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का जारी किया जाएगा। इसके साथ ही यूपी बोर्ड स्ट्रीम वाइज ही टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगी। स्टेट टॉपर्स के साथ ही जिले में टॉप करने वाले सभी छात्रों के नाम की घोषणा की जाएगी।

डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

कल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए डिजीलॉकर से रिजल्ट को डाउनलोड किया जा सकता है। इन आसान टिप्स को फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट जारी कर सकते हैं। 

– रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद वेबसाइट के साथ-साथ के होमपेज पर  ‘UP 10th 12th Board Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

– लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।

– सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

See also  SBI Clerk Result 2025: कब आएगा स्टेट बैंक क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट? चेक करें मेन्स एग्जाम से जुड़े डिटेल्स

– आखिर में इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

पास होने के लिए इतने लाने होंगे नंबर

यूपी बोर्ड के छात्रों को 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required