Sriram Krishnan: व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़ेंगे श्रीराम कृष्णन, कहां से की है पढ़ाई और कितनी मिलती है सैलरी? 


Sriram Krishnan: ट्रंप प्रशासन में सबसे प्रमुख भारतीय अमेरिकी प्रौद्योगिकी सलाहकारों में से एक श्रीराम कृष्णन ने घोषणा की है कि वह व्हाइट हाउस में वरिष्ठ नीति सलाहकार के पद से इस्तीफा देने वाले हैं. श्रीराम कृष्ण ने बताया कि वह पिछले 18 महीने से अमेरिका के प्रमुख एआई नीतियों को आकार देने में मदद करने के बाद जून के लास्ट में व्हाइट हाउस छोड़ देंगे.

भारतीय-अमेरिकी श्रीराम कृष्णन के इस फैसले के बाद उन्हे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि व्हाइट हाउस की नौकरी छोड़ने वाले श्रीराम कृष्णन ने कहां से पढ़ाई की है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है. 

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी की शेयर 

श्रीराम कृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस में अपना पद छोड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि एक छोटे से ब्रेक के बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका के सामने आने वाली प्रमुख एआई संबंधित चुनौतियों पर काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने पोस्ट में अपनी सेवाओं को जीवन भर का सौभाग्य बताया और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधीन काम करना सम्मान की बात थी. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व के बिना हम एआई की दौड़ में आगे नहीं होते. इसके अलावा उन्होंने व्हाइट हाउस के एआई और क्रिप्टो सलाहकार डेविड सैक्स को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि एआई के क्षेत्र में अमेरिकी की जीत के लिए उनका निरंतर समर्थन महत्वपूर्ण रहा और आगे भी महत्वपूर्ण बना रहेगा. आपको बता दें कि श्रीराम कृष्णन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की एआई एक्शन प्लान के मुख्य सूत्रधार थे. 

See also  JAC 12th Result 2026 Declared: Check Toppers List, Direct Link To Download Here | Education and Career News

श्रीराम कृष्णन भारत के चेन्नई से रखते हैं ताल्लुक 

1984 में चेन्नई में जन्मे श्रीराम कृष्णन ने 2005 में एसआरएम यूनिवर्सिटी से सूचना प्रौद्योगिकी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद 2007 में श्रीराम कृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी के लिए अमेरिका चले गए. 

ये भी पढ़ें-ये है देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे शिक्षा मंत्रियों की लिस्ट, चौंका देंगे ये नाम

माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और ट्विटर में कर चुके हैं काम

व्हाइट हाउस में शामिल होने से पहले श्रीराम कृष्णन ने वेंचर कैपिटल फॅर्म आंद्रेसेन होरोविट्ज में जनरल पार्टनर के रूप में काम किया और माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और ट्विटर में अलग-अलग पदों पर रहे. वह एलन मस्क के साथ भी जुड़े रहे थे और उन्होंने 2022 में ट्विटर के अधिग्रहण के दौरान उन्हें सलाह दी थी, जिसे बाद में एक्स के रूप में रीब्रांड किया. वहीं 25 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में कृष्णन को अपना सीनियर व्हाइट हाउस पॉलिसी एडवाइजर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नियुक्त किया.

कितनी है श्री रामकृष्ण की सैलरी? 

2026 तक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीराम कृष्णन की कुल संपत्ति 80 लाख डॉलर से 120 लाख डॉलर के बीच है. उनकी संपत्ति मुख्य रूप से अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में कार्यकारी नेतृत्व पदों, वेंचर कैपिटल में भागीदारी, एंजेल निवेश और स्टार्टअप इकोसिस्टम में सलाहकार कार्यों से मिलती है.

ये भी पढ़ें-UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  UPSC EPFO APFC Jobs 2026: 80 Vacancies Announced, Check Application Date And Eligibility



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required